हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें केविन मैकलीनन...

    केविन मैकलीनन छोड़ेंगे डीएचएस के कार्यवाहक निदेशक का पद : ट्रम्प

    Donald Trump
    US: पुतिन पर भड़के ट्रंप, दे दी धमकी, जानें क्यों?

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के कार्यवाहक निदेशक केविन मैकलीनन अपना पद छोड़ रहे हैं और अगले सप्ताह उनके स्थान पर किसी के नाम की घोषणा की जाएगी। ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने टि्वटर पर लिखा, “ केविन मैकलेनन ने होमलैंड सिक्योरिटी के कार्यवाहक निदेशक के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है।

    हमने बॉर्डर क्रॉसिंग के मुद्दे पर साथ मिलकर काम किया है, कई वर्षों तक सरकार में रहने के बाद केविन अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं और निजी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, केविन को उनके शानदार काम के लिए बधाई। मैं अगले सप्ताह नए कार्यवाहक सचिव के नाम की घोषणा करूंगा जिसके लिए कई शानदार उम्मीदवार हैं।”

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।