हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नवनिर्वाचित स...

    नवनिर्वाचित सरपंचों का किया सम्मान खरखोदा

    Kharkhoda-news

    सच कहूं न्यूज़ (हेमंत कुमार )। शहर के थाना कला रोड पर स्थित वार्ड नंबर 4 अपने निवास पर मास्टर जयभगवान स्टेट अवार्ड शिक्षक पुरस्कार ने नवनिर्वाचित गांव चोलका गांव के सरपंच राकेश , खंडा गांव के सरपंच श्रीमती बाला देवी के पति विजय दहिया का फूल मालाओं पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मास्टर जय भगवान ने कहा कि मेहनत करना है मनुष्य का धर्म है फल की चिंता ना किए बिना मनुष्य को लगातार मेहनत करनी चाहिए उस मेहनत का ही परिणाम है कि आज गांव का विकास इन युवा कंधों पर आ गया है।

    और ईमानदारी के साथ गांव का विकास करें ताकि हमारे गांव विकसित हो सके नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत से मेरी यही आशा है कि वे कड़ी मेहनत के साथ गांव का ईमानदारी के साथ विकास करें ।इस मौके पर मास्टर राजेशने शारीरिक शिक्षा मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर विजय दहिया, सुमित ठेकेदार, बलजीत सिंह, पूर्व पार्षद प्रेम ,ज्ञानचंद, मास्टर शैलेंद्र, शैलेंद्र, मास्टर शमशेर ,बन्नी सिंह ,राजवीर, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here