हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश हरियाणा के मु...

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस गांव को दी बड़ी सौगात

    Develop Skill, Youth, Employment, Scheme, CM, Haryana

    खट्टर ने बागपुर के कन्या विद्यालय को आठवीं तक करने की घोषणा की

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal) ने बुधवार को बागपुर गांव (पलवल) के पांचवी कक्षा तक के कन्या विद्यालय को आठवीं तक करने की घोषणा की है। खट्टर ने बागपुर गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। इसके अलावा, सोरडा की सड़क के लिए 4.15 करोड़, बागपुर की सड़कों के लिए 2.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाने और रखरखाव का कार्य अब जिला परिषद को सौंपा हैं और इस गांव के बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी जिला परिषद करेगी। उन्होंने कहा कि बागपुर होते हुए पलवल से बल्लभगढ़ के लिए दो नयी बसें चलाई जाएंगी।

    इसके अलावा लड़कियों के लिए अलग से बस की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, गांव की फिरनी को भी पक्का किया जाएगा। गाँव की अनुसूचित जाति चौपाल का नवीनीकरण किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान एक महिला द्वारा गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगार चलाने के लिए बिना ब्याज के रिण दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में आयुष्मान कार्ड कम बने हैं, जिसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को जांच कर शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here