हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आयुर्वेद अस्प...

    आयुर्वेद अस्पताल में बीएएमएस की 100 सीटों को खट्टर की मंजूरी

    Khattar approves 100 seats sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नारनौल स्थित 100 बिस्तरों के बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को बीएएमएस की 100 सीटों के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) जारी करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी दी। भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद सीसीआईएम के मानदंडों के अनुसार अस्पताल और कॉलेज के लिए आवश्यक भवन का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है तथा आवश्यक उपकरण, मशीनरी और फर्नीचर भी उपलब्ध हैं। कॉलेज शुरू करने के लिए एनओसी की आवश्यकता थी ताकि विश्वविद्यालय से संबद्धता और नए आयुर्वेदिक कॉलेज शुरू करने के लिए सीसीआईएम में आवेदन किया जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।