हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश सतना जिले से ...

    सतना जिले से 12 दिन पहले अपहृत बच्चों के शव मिले

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News

    सतना, 24 फरवरी (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र से बारह दिन पहले अपहृत दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका और उनके शव उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र में मिल गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज सुबह यहां इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों तक भी पहुंच गयी है, लेकिन दुखद पहलू यह रहा कि बच्चे सकुशल वापस नहीं मिल पाए।

    प्रियांश और श्रेयांस नाम के दो जुड़वा भाइयों का 12 फरवरी को दो अज्ञात आरोपियों ने स्कूल बस से अपहरण कर लिया था। दोनों बच्चों को खोजने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही थी कि कल देर रात बच्चों के शव बबेरू क्षेत्र में मिलने की सूचना प्राप्त हुयी। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। बच्चों के पिता सतना जिले से सटे उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्बी थाना क्षेत्र में सीतापुर के निवासी हैं और आरोपियों ने उनके जुड़वा बच्चों का फिरौती के लिए अपहरण किया था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।