हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नॉएडा जीरो पॉ...

    नॉएडा जीरो पॉइंट महापंचायत में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे: पवन खटाना 

    Noida News
    Noida News नॉएडा जीरो पॉइंट महापंचायत में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे: पवन खटाना 

    नोएडा में 30 दिसंबर को जीरो पॉइंट पर आयोजित होगी किसान-मजदूर महापंचायत

    नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Noida News: भाकियू नॉएडा के जीरों पॉइंट पर 30 दिसंबर को किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन करेगी। यह जानकारी भारतीय किसदन यूनयन के (भाकियू) संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने दी। उन्होंने बताया कि यह किसान -मजदूर  महापंचायत गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान हो रही है।  बताया कि  भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पास  समन्वय समिति  गौतम बुद्ध नगर के 300 से अधिक किसानों एवं अन्य कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि 15 दिसंबर को सिसौली किसान भवन पहुंचे थे। Noida News

    उसी का संदर्भ लेते हुए 30 दिसंबर को मेरठ मंडल के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ यमुना प्राधिकरण से सम्बन्धित जिले आगरा, मथुरा हाथरस, अलीगढ़ बुलंदशहर को लेकर कल यानि 30 दिसम्बर को किसान- मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों और किसानों से अपील करते हुए कहा कि  सभी  अपने -अपने स्तर से गांव-गांव जाकर मीटिंग करें। Noida News

    और महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान- मजदूर साथियों से  संपर्क करे,महापंचायत में आने का आव्हान करें। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों और पीड़ित किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह  30 दिसंबर को आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में बड़ी  संख्या में जीरों पॉइंट पर पहुंचकर आयोजित किसान -मजदूर महापंचायत को सफल बनाएं।

    यह भी पढ़ें:– Punjab News: 30 दिसंबर को पंजाब बन्द, सड़क व रेलमार्ग रहेंगे ठप्प

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here