हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एसएसपी ऑफिस क...

    एसएसपी ऑफिस के पास गर्भवती महिला पर चाकू से हमला

    Bathinda News

    100 मीटर की दूरी पर खा रही थी नान, लोगों ने धरा आरोपी

    बठिंडा। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के बठिंडा एसएसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर नान कुलचे की रेहडी पर नान खा रही गर्भवती महिला पर एक व्यक्ति ने (Bathinda News) तेजधार चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया और घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हमला करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें:– निकाय चुनाव हेतु दूसरे दिन सिर्फ एक परचा दाखिल

    महिला के चिल्लाने पर इकट्ठा हुए लोग

    प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 1:30 बजे गीता नामक महिला बठिंडा के एसएसपी कार्यालय के बाहर रोड किनारे नान कुलचे की रेहड़ी पर नान खा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे अजय नामक व्यक्ति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। (Bathinda News) महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान एक जूस वाले ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया।

    जिसको देखकर आसपास के लोगों ने भी हिम्मत दिखाई और उसको पकड़कर काबू कर लिया और पुलिस बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। इस संबंध में डीएसपी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि चाकू मारने वाले युवक अजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस चाकू मारने के कारणों की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here