फ्री में खाना और बीयर देने से मना करने पर बदमाशों ने होटल मैनेजर और सफाई कर्मचारी को पीटा

Ludhiana News

लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के लुधियाना में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर बदमाशों ने हुड़दंग किया और मैनेजर व सफाई कर्मचारियों पर (Ludhiana News) हमला करके उनपर तेजधार हथियारों से कई वार किए। बचाव में उन्होंने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को भी पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें:– तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 2 चचेरे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

होटल में सफाई कर्मचारी घायल अशोक ने बताया कि यादी नाम का युवक और उसके साथी हमेशा होटल पर हुड़दंगबाजी करते हैं और जबरदस्ती खाना खाते हैं तथा बीयर पीते हैं। एक दिन पहले मैनेजर ने उन्हें खाना खाने से मना कर दिया था। बीती रात करीब 12 बजे के पास होटल मैनेजर अमित के पास यादी का फोन आया और गाली गलौज करने लगा।कुछ देर बाद उसने अपने साथियों के साथ होटल में आकर होटल के शीशे तोड़ दिए और तेजधार हथियारों से अशोक पर हमला कर दिया। (Ludhiana News) इस दौरान बीच बचाव करने आए मैनेजर अमित पर भी उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

7 लोगों पर मामला दर्ज, 2 को पुलिस ने पकड़ा

थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय कुमार उर्फ यादी, संदीप तंवर और सुशील भगत सहित 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। मौके पर ही पुलिस ने अजय और संदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस को 2 मोबाइल भी बरामद हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।