हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश जानें, वर्ष 2...

    जानें, वर्ष 2000 के बाद भारत में बड़े पुल हादसे

    bridge collapse

    मोरबी में पुल टूटने के हादसे पर मोदी ने जताया दुख

    मोरबी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुए हादसे में 141 लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके कहा कि मोदी ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की है।  मोदी ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बचाव दल तत्काल तैनात करने को कहा है और मोदी ने मोरबी दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की सहायता तथा घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

    Gujarat Morbi Bridge Collapse

    भारत में वर्ष 2000 के बाद पुल टूटने की घटनायें इस प्रकार रहीं…..

    1. कुडालुंडी नदी रेल पुल (केरल), 21 जून 2001, 59 लोग मरे , 200 से अधिक घायल
    2.रफीगंज बिहार रेल पुल, 10 सितंबर 2002, 130 लोग मरे, 150 घायल
    3.वेलीगोंडा रेल पुल , 29 अक्टूबर 2005, 114 लोग मरे
    4. भागलपुर पैदल पार पथ (बिहार), दिसंबर 2006, 30 से अधिक लोग मरे
    5. पुंजागुट्टा फ्लाईओवर हैदराबाद, 9 सितंबर 2007, करीब 30 लोग मरे
    6.कोटा-चंबल निर्माणाधीन पुल (राजस्थान),25 दिसंबर 2009, 48 लोग मरे, अनेक घायल
    7. केबल पुल, सूरत (गुजरात) 10 जून 2014, 10 मरे, छह घायल
    8. विवेकानंद फ्लाईओवर कोलकाता, 31 मार्च 2016, 27 मरे , 80 से अधिक घायल
    9.सावित्री नदी पुल (महाराष्ट्र) दो अगस्त 2016, 28 लोग मरे
    10.सानबोरडेम रिवर ब्रिज गोवा, 18 मई 2017, दो लोग मरे, 30 लापता
    11.मादेर हाटा कोलकाता, चार सितंबर 2018, तीन लोग मरे, 25 घायल
    12. सीएसटी ओवर ब्रिज मुंबई 14 मार्च 2019, छह लोग मरे, 30 घायल
    13. मोरबी गुजरात केबल पुल हादसा, 30 अक्टूबर 2022, कम से कम 141 लोग मरे, 25 से अधिक घायल

    राहत और बचाव कार्य जोरों पर: सीएम

    सीएम पटेल ने रविवार को कहा कि मोरबी झूलता पुल टूटने की दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं, इस हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार इस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। पटेल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ मोरबी झूलता पुल टूटने की दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। आज के सभी कार्यक्रम रद्द करके गांधीनगर पहुंच रहा हूं। मोरबी में राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी स्थिति पर लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। पटेल ने कहा कि घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं और वह इस संबंध में जिÞला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। एसडीआरएफ सहित कई टीमों को बचाव कार्य में लगाया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं मारेबी के लिए रवाना हो रहा हूं। मोरबी की घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में मच्छू नदी का झूलता पुल (ओवर ब्रिज) आज शाम अचानक टूट जाने के कारण नदी में गिर जाने से 141 लोग मारे गये और 25 घायल हो गये। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि अभी बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है और घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here