हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश गुजरात में ब्...

    गुजरात में ब्रिज टूटा, 141 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    Gujarat Morbi Bridge Collapse

    मोरबी (एजेंसी)। गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार (Gujarat Morbi Bridge Collapse) को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो गयी है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 141 हो गयी है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आये अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आये थे।

    जानें, वर्ष 2000 के बाद भारत में बड़े पुल हादसे

    भारत में वर्ष 2000 के बाद पुल टूटने की घटनायें इस प्रकार रहीं…..

    1. कुडालुंडी नदी रेल पुल (केरल), 21 जून 2001, 59 लोग मरे , 200 से अधिक घायल
    2.रफीगंज बिहार रेल पुल, 10 सितंबर 2002, 130 लोग मरे, 150 घायल
    3.वेलीगोंडा रेल पुल , 29 अक्टूबर 2005, 114 लोग मरे
    4. भागलपुर पैदल पार पथ (बिहार), दिसंबर 2006, 30 से अधिक लोग मरे
    5. पुंजागुट्टा फ्लाईओवर हैदराबाद, 9 सितंबर 2007, करीब 30 लोग मरे
    6.कोटा-चंबल निर्माणाधीन पुल (राजस्थान),25 दिसंबर 2009, 48 लोग मरे, अनेक घायल
    7. केबल पुल, सूरत (गुजरात) 10 जून 2014, 10 मरे, छह घायल
    8. विवेकानंद फ्लाईओवर कोलकाता, 31 मार्च 2016, 27 मरे , 80 से अधिक घायल
    9.सावित्री नदी पुल (महाराष्ट्र) दो अगस्त 2016, 28 लोग मरे
    10.सानबोरडेम रिवर ब्रिज गोवा, 18 मई 2017, दो लोग मरे, 30 लापता
    11.मादेर हाटा कोलकाता, चार सितंबर 2018, तीन लोग मरे, 25 घायल
    12. सीएसटी ओवर ब्रिज मुंबई 14 मार्च 2019, छह लोग मरे, 30 घायल
    13. मोरबी गुजरात केबल पुल हादसा, 30 अक्टूबर 2022, कम से कम 141 लोग मरे, 25 से अधिक घायल

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here