हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानें, अंतररा...

    जानें, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

    Oxygen Production

    संकट के दौर में उम्मीद की किरण है योग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरे विश्व के सामने कोरोना महामारी से मुकाबले में योग उम्मीद की किरण बना हुआ है और ‘योग से सहयोग तक ‘का मंत्र एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा, मानवता को सशक्त करेगा। मोदी ने सोमवार को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है। दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है।

    Celebrate Yoga Day

    योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर

    भगवद् गीता का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘गीता में कहा गया है कि दुखों से वियोग को, मुक्ति को ही योग कहते हैं। सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की ये योग यात्रा हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ानी है। चाहे कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए, योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है।

    हमें खुद भी योग का संकल्प लेना है

    उन्होंने कहा, ‘आज विश्व में, योग के प्रति जिज्ञासा रखने वालों की संख्या बहुत बढ़ रही है। देश-विदेश में योग प्रतिष्ठानों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में योग का जो मूलभूत तत्वज्ञान है, मूलभूत सिद्धांत है, उसको कायम रखते हुए, योग, जन-जन तक पहुँचे, अविरत पहुँचे और निरंतर पहुँचे, ये कार्य आवश्यक है। और ये कार्य योग से जुड़े लोगों को, योग के आचार्यों को, योग प्रचारकों को साथ मिलकर करना चाहिए। हमें खुद भी योग का संकल्प लेना है, और अपनों को भी इस संकल्प से जोड़ना है।’योग से सहयोग तक ‘का ये मंत्र हमें एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा, मानवता को सशक्त करेगा।

    Understanding the Boogship of Yogaमोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेख हसीना को भेजा बधाई संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई संदेश भेजा है। मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र में 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। इस साल विश्व भर में सातवीं बार योग दिवस मनाया जाएगा। पिछले साल की तरह हालांकि इस बार भी योग दिवस के मौके पर कोविड -19 महामारी का साया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे योद्धा कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़े – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: गुरूमंत्र के साथ जोड़ें प्राणायाम

    पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से महामारी से निपटने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। चिकित्सा विज्ञान ने इस वायरस की प्रकृति को समझा है। हम महामारी से लड़ने के लिए कई टीकों के माध्यम से लोगों की रक्षा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द इस महामारी पर मानवता की जीत होगी। संदेश में कहा गया है कि योग हमारे दिमाग और शरीर को ठीक रखता है। कोरोना किसी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, लेकिन योग शरीर में ऊर्जा बढ़ाकर बीमारी को रोकने में मदद करता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।