हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के खिलाड़ी कृष्ण कुमार ने जीता कांस्य पदक

    Shah Satnam Ji Boys School

    कृष्ण कुमार ने हरियाणा सीनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    • पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया सफलता का श्रेय

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा स्टेट जूडो चैंपियनशिप 2022-23 में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के खिलाड़ी कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नारनौल के सलोनी में 13 व 14 अगस्त को आयोजित हुई। स्कूल पहुंचने पर जूडो खिलाड़ी कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, स्पोर्ट्स इंचार्ज अजमेर सिंह इन्सां तथा खेल प्रशिक्षकों ने उसकी इस शानदार सफलता के लिए उसे सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट की। कृष्ण कुमार 11वीं कक्षा का छात्र है और उन्होंने 73 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया।

    जूडो टीम कोच रणबीर नैन इन्सां एवं राजबीर इन्सां ने चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण कुमार ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी क्रम में ओवरआॅल चैंपियनशिप पर भी शाह सतनाम जी एजुकेशन सोसाइटी ने अपना कब्जा जमाया। टीम कोच ने बताया कि होनहार खिलाड़ी का चयन आगामी नवम्बर माह में होने वाली कैडिट वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के प्रशिक्षण के लिए भी हो चुका है। कृष्ण कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन व पावन आशीर्वाद को दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here