हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुवि ने जारी ...

    कुवि ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट

    Kuvi released the datesheet for UG-PG examinations

    1 मार्च से होंगी परीक्षाएं, वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं सम्बन्धित महाविद्यालयों के यूजी/पीजी कोर्सेज की 1 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने एक मार्च से शुरू होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं की संशोधित सभी कोर्सेज की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है।

    इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों, निदेशकों एवं सम्बन्धित कॉलेजों एवं संस्थानों को सूचना भेज दी गई है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑफ़ लाइन एवं ब्लेंडिड मोड में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    अब 1 मार्च तक कर भर सकेंगे परीक्षा फार्म

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी एवं पीजी के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मर्सी चांस की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि अब यूजी-पीजी के स्पेशल मर्सी चांस के विद्यार्थी परीक्षा पास करने, अंकों में वृद्धि करने के लिए 1 मार्च को सांय 4 बजे तक फार्म भर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।