हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विधायक राय ने...

    विधायक राय ने सरहन्द का किया दौरा

    Fatehgarh Sahib News
    Fatehgarh Sahib News: सरहन्द शहर का दौरा करते विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय। तस्वीर: अनिल लुटावा

    पीलिया पीड़ित मरीजोंं का कुशलक्षेम, स्वास्थ्य विभाग की टीम को बारीकी से जांच करने के दिए निर्देश | Fatehgarh Sahib News

    फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने सरहन्द शहर का दौरा किया व पीलिया पीड़ित मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके उनके साथ स्वास्थ्य विभाग व सैनीटेशन विभाग की टीमें मौजूद रही। विधायक ने पत्रकारों से बात करते बताया कि बीते कल उनको जानकारी मिली थी कि सरहन्द में पीलिया के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने संबंधित विभागों को उक्त मामले की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए थे व आज खुद मौका देखा।

    उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सेहत का ख्याल रखना उनका पहला फर्ज है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पानी को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो उसे तुरंत हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रही है, जहां आम आदमी क्लीनिक खोलकर लोगों को मुफ्त दवाईयां दी जा रही हैं, वहीं लैबोरेट्री से संबंधित टैस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जाएगा। Fatehgarh Sahib News

    उल्लेखनीय है कि गतदिवस एक अखबार में सरहन्द शहर में पीलिया के मरीज अधिक आने की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व सैनीटेशन विभाग हरकत में आया है। इस मौके दीपक बातिश, रमेश कुमार सोनूं, प्रितपाल सिंह जस्सी, हरजिन्दर सिंह, सन्दीप, मक्खन सहोता, तरसेम गोला, जसवीर बंटी, एसएमओ फतेहगढ़ साहिब डॉ. केडी सिंह, एसडीओ सीवरेज बोर्ड रजनीश कुमार, जेई जसवंत के अलावा आप वॉलंटियर उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 4 युवकों से ठगे 1.20 करोड़ रुपए