हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश जींद की मंजू ...

    जींद की मंजू नैन ने 10 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रचा इतिहास

    Lance Naik Manju

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जींद जिले के गांव धमतान साहिब की मंजू नैन ने 10 हजार स्काई फुट से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही नैन देश की पहली महिला स्काई डाइवर बन गयी है। वह सेना की पूर्वी कमान में लांस नायक हैं और उनकी तैनाती असम में है। सेना की ईस्टर्न कमान ने नैन ने अभूतपूर्व पलों का वीडियो भी जारी किया है। नैन के यह कीर्तिमान स्थापित करने से उनके गांव में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार में जन्मी 23 वर्षीय नैन के पिता हरिकेश खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी मां संतोष साधारण गृहिणी हैं। नैन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर है। नैन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई खेल स्कूल निडानी से और बीए तक की पढ़ाई एसडी कॉलेज नरवाना से की। दिसम्बर 2019 में उनका सेना का सपना भी पूरा हुआ और उन्होंने सेना पुलिस को ज्वाइन किया। नैन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने स्काई डाइविंग को खेल की तरह लिया, जिसको लेकर उन्होंने विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण भी लिया।

    यह भी पढ़ें:– सामाजिक संस्थाओं और उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पूज्य गुरू जी को दिया सम्मान

    देश की पहली महिला स्काई डाईवर बनने पर गर्व

    नैन ने बताया कि हालांकि उन्होंने प्रशिक्षण लिया था लेकिन 10 हजार फुट की उंचाई से छलांग लगाना चुनौतीपूर्ण था और दिल में कुछ भय भी था। असम के पोस्टिंग स्थल पर आर्मी के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और 10 हजार फुट की ऊंचाई पर ले जाया गया, जिसके बाद इशारा मिलते ही उन्होंने छलांग लगा दी। वह एक अद्भुत तथा जबरदस्त एहसास रहा। सबकुछ समय पर हुआ। पैराशूट भी सही टाइम पर खोला गया। बेस पर लैंडिग हुई तो साथियों तथा विशेषज्ञों की तालियों की गड़गड़ाहट थी और गर्व महसूस हो रहा था। नैन के पिता हरिकेश ने कहा कि उन्हें उनकी पुत्री के देश की पहली महिला स्काई डाईवर बनने पर गर्व है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here