हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान को लेकर आई Latest Update, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिनों का हाल

    Weather Alert
    Weather Alert: पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान को लेकर आई Latest Update, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिनों का हाल

    Rain and Weather Updates Today: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। दक्षिण भारत के राज्यों में हीट वेव चलने से लोग परेशान है तो वहीं उत्तर भारत में भी अप्रैल माह में गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश आने के बावजूद भी हरियाणा भट्ठी की तरह तपता नजर आया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो हिसार के बालसमंद में भी 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले दो दिनों तक हरियाणा व पंजाब प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। Weather Alert

    IND vs PAK: भारत-पाक मैच के रह गए सिर्फ 46 दिन, स्टेडियम की हालत देख चौंक जाएंगे लोग

    इस दौरान अधिकतर क्षेत्र में धूलभरी हवाएं चलने के साथ-साथ मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 28 अप्रैल रात्रि के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस दौरान 1 मई तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ-साथ रात्रि को भी गर्मी में बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे के दौरान भी महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार पंचकूला, भिवानी व यमुनानगर को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की वजह से रात्रि को भी गर्मी बनी रही। अगले दो दिनों में एक बार गर्मी में से राहत मिलने की उम्मीद है। उसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। Weather Alert

    हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 1 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा गरज-चमक के साथ उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। परंतु पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु इस के बाद 28 अप्रैल के बाद 1 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा गर्म रहने की संभावना है,जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है।

    डॉ मदन खीचड़
    विभागाध्यक्ष।
    कृषि मौसम विज्ञान विभाग
    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here