हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लॉरेंस बिश्नो...

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने चंडीगढ़ के एसएसपी को दी धमकी

    Lawrence Bishnoi Gang threatens Chandigarh SSP

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वो पुलिस अफसरों को भी सीधी चुनौती दे रहे है। ताजा मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर मनी ने एसएसपी कुलदीप चहल को फेसबुक के जरिए खुलेआम धमकी दी है। फेसबुक पर मनी शूटर ने लिखा है कि अगर लॉरेंस को कुछ भी हुआ तो ये समझ लेना कि उसका कैसे बदला लेंगे, ये तुम सोच भी नहीं सकते। इस पोस्ट के साथ ही एसएसपी की फोटो भी लगाई गई है।

    बता दें कि चार बड़ी वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। इन सभी मामलों में प्रोडक्शन वारंट के दौरान लॉरेंस से पूछताछ की जानी है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर आने से बचने के लिए पहले ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। उसे शक है कि कानपुर मुठभेड़ में जैसे विकास दुबे को मारा गया, वैसे ही उसका फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। लिहाजा, उसके हाथ-पैर बांधकर लाया जाए, ताकि पुलिस भागने की कोई कहानी न बना सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।