हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लॉरेंस बिश्नो...

    लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News : लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Lawrence Bishnoi: पटियाला में पुलिस ने राजपुरा से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्तौल समेत 15 कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी और सुबीर सिंह उर्फ सुबी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि लाडी 2017 में पंचकुला में मीत बाउंसर की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और सितंबर 2020 से जमानत पर रिहा हुआ था। Patiala News

    गिरफ्तार किए गए गुर्गों को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने संभाला था, जो फरार आतंकवादी गोल्डी बराड़ का सहयोगी था। गोल्डी ढिल्लों जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधियों को प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा हाल ही में खरड़ में अपने गिरोह के सदस्य की हत्या के प्रतिशोध में दो लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– वोट डालते हुए वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here