हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Singapore General Election 2025: सिंगापुर में लॉरेंस वोंग की पार्टी को भारी बहुमत, पीएम मोदी ने किसे दी बधाई?

    Singapore Election
    Singapore General Election 2025: सिंगापुर में लॉरेंस वोंग की पार्टी को भारी बहुमत, पीएम मोदी ने किसे दी बधाई?

    Singapore General Election 2025: नई दिल्ली। सिंगापुर में हाल ही में संपन्न आम चुनाव में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने एक बार फिर जबरदस्त जीत दर्ज की है। पार्टी ने कुल 97 संसदीय सीटों में से 87 पर विजय हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग एक बार फिर सरकार का नेतृत्व करेंगे। Singapore Election

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉरेंस वोंग को उनकी सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आम चुनाव में आपकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई, लॉरेंस वोंग। भारत और सिंगापुर के बीच गहरे और बहुआयामी संबंध हैं, जो लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव पर आधारित हैं। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए आपके साथ कार्य करने को उत्सुक हूं।”

    देश के 27 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया | Singapore Election

    सिंगापुर में शनिवार को हुए मतदान में लगभग 1,240 मतदान केंद्रों पर देश के 27 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 97 सीटों में से 92 सीटों पर मतदान हुआ। पीएपी ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए थे और एक बार फिर उसने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया।

    गौरतलब है कि यह स्वतंत्र सिंगापुर का 14वाँ आम चुनाव था। 1965 में आज़ादी प्राप्त करने के बाद से अब तक सिंगापुर पर एकमात्र शासन पीएपी का ही रहा है। वर्ष 2020 के पिछले आम चुनाव में पार्टी ने 83 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार उसका प्रदर्शन और बेहतर रहा। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, जो मई 2024 में ली सिएन लूंग के पद त्यागने के बाद प्रधानमंत्री बने थे, अब एक बार फिर से जनता के बहुमत समर्थन के साथ सत्ता में लौट रहे हैं। इस चुनाव में विपक्षी वर्कर्स पार्टी ने भी भाग लिया, जिसने 2020 में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पीएपी ने इस बार भी अपने चुनाव प्रचार में स्थिरता, आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को प्राथमिकता दी, विशेष रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितताओं को देखते हुए जनता से नया जनादेश मांगा। Singapore Election

    India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ा: पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में उठाया ये बड़ा कदम