हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Lawyers Strik...

    Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील तीन दिन की हड़ताल पर, अदालतों का कामकाज ठप

    Chandigarh News
    Chandigarh News:  ‘एक्शन प्लान’ और ‘डिफेंस काउंसिल’ प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील।

    ‘एक्शन प्लान’ और ‘डिफेंस काउंसिल’ प्रणाली के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

    • फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में अदालतों के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Lawyers Strike: पंजाब बार काउंसिल के आह्वान पर वीरवार को पूरे पंजाब के वकील तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के वकीलों ने अदालतों के बाहर एकत्र होकर मौजूदा न्यायिक प्रणाली में हो रहे बदलावों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि अदालतों द्वारा केसों के निपटारे के लिए बनाए गए एक्शन प्लान के नाम पर रोजाना अगली तारीखें दी जा रही हैं। इससे न केवल वकीलों का काम प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम लोगों को भी न्याय मिलने में देरी हो रही है। Chandigarh News

    वकील समुदाय ने अदालतों में लागू किए जा रहे लीगल एड डिफेंस काउंसिल का कड़ा विरोध किया है। वकीलों के अनुसार यह प्रणाली न्यायिक व्यवस्था पर एक काला धब्बा है। एक ओर सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकारी वकील खड़े करती है, वहीं दूसरी ओर उसी दोषी को बचाने के लिए भी सरकारी खर्चे पर वकील उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे वकील समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंच रही है। Chandigarh News

    वकीलों ने देशभर में दो-दो किलोमीटर के दायरे में ग्राम न्यायालय खोलने की प्रस्तावित योजना का भी विरोध किया है। हड़ताल के कारण फतेहगढ़ साहिब और अन्य जिलों में अदालतों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज से आए सैकड़ों लोगों को बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा। वकील नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और न्यायिक अधिकारियों ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और सम्मान बनाए रखने के लिए यह आंदोलन आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें:– मदरसा इशाअतुल इस्लाम में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न