हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल में भाक...

    करनाल में भाकियू नेता नेता बलवान की हादसे में मौत

    Abohar News
    Abohar News: कोबरा तार से टकराई बाईक, पति-पत्नी घायल

    गांव गगसीना से कबड्डी मैच देखकर घर लौट रहे थे, रास्ते में गाड़ी ने मारी टक्कर

    करनाल(सच कहूँ न्यूज)। सड़क हादसे में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा उत्तरी जोन के प्रधान बलवान सिंह की मौत हो गई। बलवान कबड्डी का मैच देखकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार व भारतीय किसान यूनियन में मातम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में आरोप गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव शेखपुरा सुहाना निवासी बलवान सिंह (55) खेती बाड़ी का काम करते थे।

    यह भी पढ़ें:- मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश की कल होगी जमीन नीलाम

    वह भारतीय किसान यूनियन में उत्तरी हरियाणा जोन के प्रधान थे। किसान आंदोलन के दौरान बलवान सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि नमस्ते चौक पर गंदा नाला पार करके एक गाड़ी ने बलवान सिंह की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें बलवान सिंह की मौत हो गई। इस मामले में आरोप गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here