हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डिजिटल स्क्री...

    डिजिटल स्क्रीन को छोड़कर मैदानों में खेलें बच्चे: डॉ. डीपी गोयल

    गुरुग्राम के रोज लैंड स्कूल में कराटे प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल।

    • शारीरिक, मानसिक रूप से फिट बनाते हैं खेल
    • इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में कही यह बात
    • रोज लैंड स्कूल में आयोजित की गई कराटे प्रतियोगिता

    गुरुग्राम।(सच कहूँ न्यूज) रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल ने शनिवार को रोज लैंड स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित करके उनका हौंसला बढ़ाया। डा. डीपी गोयल ने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल, लैपटॉप आदि के आदी हो गए हैं। अधिक देर तक डिजिटल स्क्रीन पर रहना उनके लिए हानिकारक है। चिकित्सकों द्वारा भी समय-समय पर इस विषय पर जागरुक किया जाता है। अधिक समय तक डिजिटल स्क्रीन देखने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इससे दूर बनाकर रखनी चाहिए। कम समय डिजिटल स्क्रीन पर और अधिक समय मैदान पर बच्चों को बिताना चाहिए। बच्चों की मानसिक मजबूती के लिए मैदानी खेल जरूरी हैं। डा. डीपी गोयल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को उनकी पसंद के खेलों में जरूर जाने दें। शिक्षा चाहे कितनी भी ऊंची ली हो, अगर शारीरिक फिट नहंी होंगे तो सब बेकार है।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम पुलिस द्वारा पकड़े गए प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये मांगने, 15 लाख रुपये वसूलने के आरोपी।

    शिक्षा के साथ शारीरिक विकास पर भी अभिभावकोंं को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों पर कोई खेल थोंपने की बजाय उन्हें अपनी पसंद के खेल खेलने का अवसर दें। खेल चाहे कोई भी हो, बच्चे उसमें शामिल होकर फिट रहते हैं। बचपन, किशोरवस्था में शरीर पर दिया गया ध्यान, उम्रभर शरीर को मजबूत रखता है। बच्चे आत्मरक्षा में मजबूत होते हैं। वर्तमान समय में फिट रहना ही बड़ी उपलब्धि है। डा. डीपी गोयल ने रोज लैंड स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों को बधाई दी कि उन्होंने इस तरह की खेल प्रतियोगिता अपने परिसर में कराई। इस अवसर पर स्कूल की प्रधान मधु गोयल, निदेशक योगेंद्र पाल गोयल, प्राचार्य पूनम शर्मा, समाजसेवी गगन गोयल, सुधीर कलसन, जतिन बसोया, सुनील भटनागर आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here