हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Akhilesh Yadav: अखिलेश से मिलने साइकिल से हुआ रवाना

    Akhilesh

    सपा की नीतियों से प्रभावित है फैजान

    बुलन्दशहर/ स्याना निवासी फ़ैज़ान कुरैशी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav से मुलाकात की आस लेकर साइकिल से ही पार्टी मुख्यालय लखनऊ को रवाना हो गया। फैजान के जज्बे से प्रभावित होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र प्रजापति व पूर्व मंत्री राकेश त्यागी ने साइकिल पर सवार फैजान को झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। ताहिर सैफी ने 1100 रूपये देकर फैजान का उत्साहवर्धन किया। सपा की युवा विंग से जुड़े फैजान कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे अकेले नेता हैं, जो युवाओं को साथ लेकर चलते हैं।

    अखिलेश यादव की नीतियों से प्रेरित होकर फैजान (Akhilesh Yadav) के मन मस्तिष्क में उनसे मिलने की इच्छा जागृत हुई तथा फैजान ने सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर ही सवार होकर पार्टी मुख्यालय पहुंचने का संकल्प ले लिया। जब मीडिया ने फैजान कुरैशी से पूछा कि क्या समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके इस निर्णय को स्वीकार करेंगे ? इस पर फैजान कुरैशी ने बड़े जोश में कहा कि पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसकी लगन को देखते हुए उससे अवश्य मिलेंगे।

    फैजान ने कहा कि आज तक कोई पार्टी कार्यकर्ता ऐसा नहीं है (Akhilesh Yadav) जो समाजवादी पार्टी कार्यालय व अखिलेश यादव के दर से निराश होकर लौटा हो। फैजान कुरैशी ने कहा कि स्याना से लखनऊ तक की सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को करीब 4 से 5 दिन में तय कर लेगा और इस बीच रमजान भी रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिश्चंद्र प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता फैजान कुरैशी के साथ है और जहां पर भी आवश्यकता पड़ेगी, फैजान कुरैशी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

    जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है, जहां पर (Akhilesh Yadav) पार्टी के कार्यकर्ता फैजान कुरैशी का उत्साह वर्धन करते रहेंगे। ऐसे युवाओं को आगे बढ़कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान ताहिर अली सैफी, पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, सपा नगराध्यक्ष सफीक चौधरी, सभासद श्रीमती चमनलता, इसरार चौधरी, नाजिम भाई, अबरार चौधरी, उपेंद्र बाल्मीकि, फरमान सलमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here