हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शराब करोबारी ...

    शराब करोबारी ने खाली कर दिया विद्युत विभाग का खाता, अलर्ट मोड पर सीबीआई

    रिपोर्ट :दिशा शर्मा

    हरिद्वार /देहरादून। एक शराब कारोबारी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते से ही करोड़ों रुपए उड़ा दिए मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया, इस मामले में सीबीआई ने दून के शराब कारोबारी और उसके तीन पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने कारोबारियों के ठिकानों पर छापे भी मारे, जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार शाखा में हुआ है। शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने इस मामले में शिकायत की है। विकास कुमार का कहना है कि रामसागर जायसवाल निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून की रेसकोर्स में द लिकर शॉप के नाम से शराब की दुकान है। इसका करंट अकाउंट उनकी शाखा में चल रहा है। 12 मार्च 2021 को उनके खाते में यूपीसीएल के करंट अकाउंट से 10.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यूपीसीएल का खाता पीएनबी भेल में है।

     मुकदमे में रामसागर जायसवाल के अलावा अनिता जायसवाल निवासी नेहरू कॉलोनी, राजकुमार जायसवाल निवासी उमापुर, बाराबंकी उत्तर प्रदेश और कुलदीप निवासी गोवर्द्धनपुर, लक्सर हरिद्वार को नामजद किया गया है। सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम अज्ञात में लिखे हैं। सीबीआई के अनुसार जांच के बाद इन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम को भी उजागर किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here