हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नॉर्दर्न टैले...

    नॉर्दर्न टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स तीन पदको पर किया कब्जा

    Kharkhoda News
    नॉर्दर्न टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स तीन पदको पर किया कब्जा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। रोहतक में 15  से 23 सितंबर तक सब जूनियर व जूनियर खेलो इंडिया आर.ई.सी नॉर्दर्न ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लिटल एंजल्स के बॉक्सरों ने 3 पदक जीते। बॉक्सिंग कोच रोहतास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से 1100 से भी अधिक बॉक्सरों ने भाग लिया। Kharkhoda News

    जिसमें जूनियर वर्ग में 52 क़िलो भार वर्ग में हर्षित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा के पीयूष को हराकर स्वर्ण पदक, 54 किलो भार वर्ग में जतिन ने अपने फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के शिवम् ठाकुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सब जूनियर वर्ग में 70 किलो भार वर्ग में खेलते हुए युग पुनिया ने कांस्य पदक पदक प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– चंदबाबू की याचिका पर शीघ्र सुनवाई का फैसला मंगलवार को

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here