हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    अमेरिका में फिर सरेआम गोलीबारी का कहर, 10 लोगों की मौत, रूला देंगी ये तस्वीरें

    Firing in Mexico, 14 people dead

    कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में गोलीबारी, 10 की मौत, 16 घायल

    कैलिफोर्निया (एजेंसी) अमेरिका में कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात दस बजे लॉस एंजिल्स से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई। बीबीसी की खबर के मुताबिक इससे पहले मोंटेरे पार्क चंद्र नव वर्ष उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में इकट्ठा हुए थे।

    Firing

    वार्षिक चंद्र नववर्ष उत्सव एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व में एक लाख से अधिक आगंतुक भाग ले चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात यह उत्सव स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे समाप्त होने वाला था। मोंटेरे पार्क में करीब 60,000 लोग रहते हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई समुदाय के लोग यहां रहते हैं।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस | Firing again in America

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं… | Firing 

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here