हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश बिना सब्सिडी ...

    बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर 53 रुपये सस्ता

    Gas-Cylinder

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में भारी गिरावट के बीच तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में रविवार से कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलिंडर आज से 53 रुपये सस्ता होकर 805.50 रुपये का रह गया है। इससे पहले 12 फरवरी को इसकी कीमत 144 रुपये बढ़ाकर 858.50 रुपये की गयी थी।

    इसी कटौती के अनुरूप सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में ग्राहकों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का बोझ कम होगा। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत आज से 56.50 रुपये घटकर 839.50 रुपये रह गयी है। मुंबई में इसमें 53 रुपये और चेन्नई में 45 रुपये की कटौती हुई है। अब मुंबई में एक सिलिंडर की कीमत 776.50 रुपये और चेन्नई में 826 रुपये हो गयी है। छह महीने में पहली बार रसोई गैस के दाम घटे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।