नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम मंगलवार को दो रुपये बढ़ा दिया। सब्सिडी बोझ कम करने की योजना के तहत पिछले पांच माह में इसके दाम में यह छठी वृद्धि हुई है। जेट र्इंधन का दाम भी 7.3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। वैश्विक बाजार में दाम बढ़ने के अनुरूप घरेलू बाजार में यह वृद्धि की गई। दिल्ली में घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सब्सिडीयुक्त सिलेंडर का दाम अब 428.59 रुपये से बढ़कर 430.64 रुपये हो गया है। इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का दाम भी 37.5 रुपये बढ़कर 529.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया। सरकार प्रत्येक परिवार को साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। इससे अधिक सिलेंडर की खपत होने पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है जो कि बाजार दर पर उपलब्ध होता है। विश्व बाजार में दाम बढ़ने से विमान र्इंधन (एटीएफ) का दाम अब दिल्ली में 3,434.25 रुपये यानी 7.33 प्रतिशत बढ़कर 50,260.63 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया।
ताजा खबर
दादरी लोहारू रोड़ पर अवैध कॉलोनी से तोड़ा निर्माण कार्य
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहू...
वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
वैन बैक करते समय बच्चा कु...
बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा एक तरफा कारव...
मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनी एक दिन की कार्यवाहक प्रभारी
रामराज (सच कहूं/कोमल प्रज...
शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, मीरापुर में अनोखी पहल
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्र...
राम जल सेतु लिंक परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को मिलेगा पर्याप्त जल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने निर्माणा...
Aadhaar Updation Camp: 20 दिवसीय आधार कार्ड अपडेशन शिविर में करा सकेंगे आधार अपडेट
Aadhaar Updation Camp: जय...















