हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिला अधिकारो...

    महिला अधिकारों व तीन आपराधिक कानूनों के प्रति किया जागरूक

    Kairana News
    Kairana News: महिला अधिकारों व तीन आपराधिक कानूनों के प्रति किया जागरूक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस टीम ने कस्बे के चौंक बाजार में स्थित पिंक बूथ पर पहुंचकर महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगो को तीन आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।शनिवार को मिशन शक्ति, एंटी रोमिया व कोतवाली पुलिस की टीम कस्बे के चौंक बाजार में स्थित पिंक बूथ पर पहुंची। जहां पर टीम ने महिलाओं व लड़कियों को मिशन शक्ति-5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूक किया। टीम ने उन्हें सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-112,1090,1076,108,102 आदि के बारे में भी जानकारी दी। Kairana News

    साथ ही, विषम परिस्थितियों में इन नम्बरों का निःसंकोच इस्तेमाल करने का आह्वान किया। टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को मिशन शक्ति से सम्बंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की। इसके अलावा, पुलिस टीम ने तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के संबंध में भी लोगो को जागरूक किया। पुलिस टीम ने लोगों को नए कानूनों की समझ विकसित करने, समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने तथा महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। टीम में महिला पुलिसकर्मी रीनू, रविता आदि शामिल रही। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– विवाहिता की हत्या में वांछित माँ-बेटी के घर कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा