हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home रंगमंच लॉकडाउन में ल...

    लॉकडाउन में लोगों को ऑनलाइन डांस सिखा रही है माधुरी दीक्षित

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन में लोगों को ऑनलाइन डांस सीखा रही है। प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक सभी से घर में रहने की अपील की है। माधुरी दीक्षित लॉकडाउन का अच्छा इस्तेमाल कर रही हैं। वह इस दौरान डांस रिहर्सल्स कर रही है। उनके डांस रिहर्सल्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माधुरी दीक्ष‍ित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में वह कथक की प्रैक्ट‍िस करती नजर आ रही हैं। माधुरी वीडियो कॉल पर अपने गुरू से पहले बात करती हैं और फिर उनके साथ मिलकर रियाज शुरू करती हैं। उनके गुरू तबला बजा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि माधुरी अपने गुरू के तबले की ताल से ताल मिलाती हुई कथक कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘इस अनमोल समय को बर्बाद ना करें बल्क‍ि इसका पूरा इस्तेमाल करें…आप जिस चीज को चाहते हैं उसे करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।