हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाईक पर आ रहे...

    बाईक पर आ रहे व्यक्ति को नकाबपोश लुटेरों ने लूटा

    robbed

    रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के पास सूने रास्ते का फायदा उठाकर हजारों की नगदी ले उड़े

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) शहर में गुंडा तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आज दोपहर दिन-दिहाडे श्रीगंगानगर रोड पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के निकट तीन युवकोंं ने हथियारों के दम पर एक बाईक सवार को सूने रास्ते पर घेरकर उससे मारपीट करते हुए नगदी लूट ली और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बस स्टेंड के निकट स्थित आस्था बुक सेंटर का संचालक और आनंद नगरी निवासी ओम प्रकाश पुत्र कुंदन लाल आज दोपहर अपने बाईक पर सवार होकर श्रीगंगानगर रोड पर रिधि-सिद्धि कॉलोनी के पास आ रहा था।

    यह भी पढ़ें:– बुजुर्ग की जेब से महिलाओं ने उड़ाया 10 लाख का सोना

    इस मार्ग को सूना देखते हुए वहां आए तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रोककर बेसबाल से हमला करना चाहा। जब ओम प्रकाश ने अपना बचाव किया तो उक्त हमलावरों ने उसके पास मौजूद 4 हजार की नगदी, उसका आधार कार्ड छीनने के साथ ही वे उसकी बाइक की चाबी भी निकालकर ले गए। इसके बाद किसी तरह से ओम प्रकाश ने दुकान पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

    सब्जी विक्रेता से हुई लूट में एक युवक को पकड़ा: थाना प्रभारी

    इधर थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि गत दिनों आलमगढ़ बाईपास पर एक सब्जी विक्रेता से हुई 50 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी पंजपीर नगर के बयानों पर ढाणी मसीत निवासी संदीप सिंह पुत्र अग्रेंज सिंह और ढाणी किल्लियांवाली निवासी जगदीप सिंह पुत्र पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित संदीप सिंह को गत दिवस काबू कर लिया है और उसके पास से 4 हजार रुपए की नगदी भी बरामद हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here