हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश जरूरतमंदों को...

    जरूरतमंदों को राशन वितरित कर बिहार में मनाया महा रहमोकर्म माह

    सारण/बिहार (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में इंसानियत के प्रहरियों का कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायी 152 मानवता भलाई कार्यों के साथ विश्वभर में इंसानियत का डंका बजा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– जैसे ही पूज्य गुरु जी Live आते हैं वैसे मोबाइल में बजने लगती है घंटी

    इसी क्रम में बिहार के सारण जिले के चतरा सिसवा गाँव में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन गुरुगद्दीनशीनी महा रहमोकरम माह के उपलक्ष में बड़ी धूमधाम से नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रेमी गोनर इन्सां द्वारा तीन अति जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्य ‘फूड बैंक’ के तहत लाखों मानवता के प्रहरी जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कर ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के जीते-जागते उदाहरण बन रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here