हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश  महाराष्ट्र: ...

     महाराष्ट्र: एक कलियुगी मां ने अपने 6 बच्चों को कुंए में फेंका और फिर उन्हें देखती रही

    मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में एक कलियुगी मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। यह दर्दनाक वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था। मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। मरने वालों में 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। मृतकों में रोशनी(10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज(3) और राधा (3) शामिल है। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here