हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिल्ली धरने म...

    दिल्ली धरने में डटे किसान की दौरा पड़ने से मौत

    Kisan-Protest

    अमृतसर/मजीठा (सच कहूँ न्यूज)। कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर डटे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन मजीठा के सक्रिय वर्कर महेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह (76) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह सिंघु बार्डर पर आंदोलन की शुरूआत से किसानों के साथ संघर्ष कर रहे थे। सुखविदर सिंह, बलजिदर सिंह ने बताया कि वह छोटे किसान हैं और उनकी बहुत कम जमीन है।

    kisan

    उनके पिता महिंदर सिंह पहले दिन से ही संघर्ष का हिस्सा बने हुए थे। वीरवार को वह घर वापस आए थे। शुक्रवार सुबह वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए। फिर घर आते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी। महिदर के परिवार में पत्नी अमरजीत कौर के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मजीठा जोन के सचिव कृपाल सिंह कलेर व अन्य नेताओं ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को दस लाख रुपये की वित्तीय मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।