Kalanwali civic Poll result: कालांवाली नगर पालिका चुनाव परिणाम! जानें, कौन बना प्रधान!

Kalanwali Poll result News
Kalanwali civic Poll result: कालांवाली नगर पालिका चुनाव परिणाम! जानें, कौन बना प्रधान!

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी महेश कुमार झोरड़ बने प्रधान

Kalanwali civic Poll result: सिरसा। कालांवाली नगर पालिका के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के अंबेडकर भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुई। मतगणना के परिणामों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी महेश कुमार झोरड़ ने सर्वाधिक 5127 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ टिशू प्रधान 1029 मतों से हराकर जीत हासिल की है। Kalanwali Poll result News

टिशू प्रधान को 4098 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में सुभाष कुमार को 912, सुनील पुत्र जोरा सिंह को 298, मुकेश चंद्र को 72, फूल सिंह को 503, चरणदास को 315, चरणजीत सिंह को 215, अजीव कुमार को 645 और रानी देवी को 293 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा, नोटा (NOTA) को 104 मत मिले। इस चुनाव में कुल 12,582 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कांग्रेस समर्थित महेश कुमार की जीत को शहर में बदलाव की मांग के रूप में देखा जा रहा है। महेश गोयल के जितने पर कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला, सिरसा से वरिष्ट कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, मोहित शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे और चैयरमैन बने महेश गोयल को नोटों के हार पहनकर एक दूसरे को बधाई दी।

ये रहे वार्ड वाईज एमसी के नतीजे | Kalanwali Poll result News

वार्ड 1 से मंगत नागर जीते
वार्ड 2 से ज्योति
वार्ड 3 से पूजा रानी
वार्ड 4 में सुनील कुमार जीते
वार्ड 5 से किरण दीप जीती
वार्ड 6 में अमन जैन जीते
वार्ड 7 से ज्योति रानी जीती
वार्ड 8 मधु गोयल
वार्ड 9 से मिंटू सिंगला जीते
वार्ड 10 से महेश फाजिल्का जीते
वार्ड 11 से सुभाष शर्मा
वार्ड 12 से अमनदीप कौर (सर्वसमिति)
वार्ड 13 से नितिन गर्ग
वार्ड 14 से भावना शर्मा
वार्ड 15 से हरविंदर सिंह (सर्वसमिति)
वार्ड 16 से बबली सिंह

Dowry Case: दहेज में दस लाख रुपयों की डिमांड, विवाहिता को किया प्रताड़ित