हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला एवं पुर...

    महिला एवं पुरूष कॉन्स्टेबल चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Jaipur News
    महिला एवं पुरूष कॉन्स्टेबल चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। एसीबी (ACB) ने जवाहर सर्किल थाने की एक महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल को 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों कॉन्स्टेबल पीड़ित के खिलाफ एक दर्ज केस में राजीनामा होने के बाद मामला रफा दफा करने के लिए 5 हजार रुपए मांग रहे थे। दोनों कॉन्स्टेबल पीड़ित को बार-बार फोन कर धमका रहे थे। इस पर पीड़ित ने एसीबी ऑफिस में शिकायत दी। इस पर एक्शन लेते हुए एसीबी ने जवाहर सर्किल थाने में ही दोनों कॉन्स्टेबल को ट्रैप किया। Jaipur News

    गिरफ्तारी से पहले सत्यापन के वक्त की बातचीत भी सामने आई। जब दोनों कॉन्स्टेबल ने पीड़ित से कहा था कि हम से भी बड़े अधिकारी हैं। पैसा उन्हें भी देना होता है। एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया- पीड़ित ने एसीबी को सूचना दी थी की जवाहर सर्किल में उसके खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। इसकी जांच महिला कॉन्स्टेबल संगीता और वेदप्रकाश के पास थी। दोनों उसे बारी-बारी से फोन कर के पैसा मांग रहे थे। जबकि उसके खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। Rajasthan News

    राजीनामा होने के बाद भी कॉन्स्टेबल संगीता पीड़ित को बार-बार फोन कर के पैसों के लिए धमकी देती। संगीता के बाद वेदप्रकाश फोन करता। फिर धमकाता। दोनों पुलिसकर्मियों की इस धमकी से परिवादी परेशान हो गया। उसने जवाहर सर्किल थाना सीआई विनोद को भी इसकी जानकारी दी। सीआई ने भी इस विषय को गम्भीरता से नहीं लिया। इस पर पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में तैनात दोनों कॉन्स्टेबल के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

    एसीबी ने पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में दोनों कॉन्स्टेबल 5 हजार रुपए के डिमांड करने लगे। उनका कहना है कि सारा पैसा उनके पास नहीं रहेगा। हम से भी बड़े अधिकारी हैं। पैसा उन्हें भी देना होता है। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने आज दोनों कॉन्स्टेबल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया- दोनों पुलिसकर्मियों के घर और अन्य ठिकानों पर सर्च चल रही हैं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का लोकार्पण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here