हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गर्दन में तेज...

    गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर व्यक्ति की हत्या, शव नाले में फेंका

    Gurugram News
    Gurugram News: खेड़की दौला पुलिस थाना।

    व्यक्ति के मुंह पर बंधा हुआ था कपड़ा

    • गर्दन में घुसा रखा था तेजधार हथियार, मिले निशान

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां एक व्यक्ति की गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। व्यक्ति के मुंह पर कपड़ा भी बांध दिया गया। नाले में शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव नाले में होने की वजह से काफी फूल गया था। खेडकी दौला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण ने रविवार को बताया कि व्यक्ति की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान हैं।

    नाले में हत्या करके फेंका गया शव जब फूलकर ऊपर की तरफ आया और उससे उठती दुर्गंध के कारण क्षेत्र में लोग परेशान थे। लोगों ने नाले में देखा तो शव पड़ा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव नाले से बाहर निकालकर पंचनामा किया गया। किसी तरह की कोई पहचान मौके पर नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या 48 से 72 घंटे पहले की गई है। हत्या का शव किसी पहचान वाले पर ही है। पुलिस ने शव के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। Gurugram News

    खेडकी दौला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण ने रविवार को कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट पता की जा रही है। गांवों और बस्तियों में फोटो दिखाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– Weather Alert: इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश, येलो अलर्ट जारी