हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home कृषि Sugar Free Ma...

    Sugar Free Mango: आम ये शुगर फ्री, खाकर होगी तबीयत भी हरी, किसान भी हो रहे हैं मालामाल

    Sugar Free Mango
    Sugar Free Mango आम ये शुगर फ्री, खाकर होगी तबीयत भी हरी, किसान भी हो रहे हैं मालामाल
    • किसान भी हो रहे हैं मालामाल, इस आम का ऐसा है कमाल

    Mango farming & Marketing: आप सभी ये जानकारी हैरान हो सकते हैं कि आम (Mango) भी शुगर फ्री हो सकते हैं जिसे खाकर आपको कोई परेशानी कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि कई लोगों को होता है कि आम तो खाने का काफी मन होता है लेकिन शुगर की तकलीफ होने के कारण वो आम का स्वाद चखने से महरूम रह जाते हैं। वो शुगर की बीमारी के चलते चाहकर भी आम का स्वाद चख नहीं पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है शुगर फ्री आम।Sugar Free Mango

    किसानों को सरकार देने जा रही 50 लाख रुपये, जानें क्या है योजना

    जिससे किसान मालामाल हो रहे हैं। आपकी सेहत के लिए वरदान इस आम की बाजार में है काफी डिमांड है। आइये जानते हैं कि कैसे इस मालामाल करने वाले आम की खेती की जा सकती है। आपको पहले ही बताया है कि आज के दौर में ज्यादातर लोग शुगर की बीमारी से पीड़ित हंै जिसके चलते उन्हें काफी चीजों से परहेज करना पड़ता है। लेकिन अब उनको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आम की वैराइटी इतनी खास होती है कि इसमें आपको शुगर की बहुत ही कम मात्रा मिलती है, जिसकी वजह से शुगर के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं।

    बाजार में है बहुत मांग | Sugar Free Mango

    बता दें कि आम के आशिक शुगर की बीमारी के चलते लोग इस आम की काफी डिमांड करते हैं, यही खास वजह है कि इस आम की डिमांड विदेशों तक की जाती है। शुगर फ्री होने के कारण इस आम को लोग बड़े चाव से खाते है क्योंकि इसमें शुगर लेवल बढ़ने का बिलकुल भी खतरा नहीं रहता है। बीमारी से लड़ने का गुण होने के कारण इस आम को लोग मुँह मांगे दामों पर खरीद लेते हैं। ये तो हो गई आम खाने की बात। अब बात करते हैं खेती की। बता दें कि ऐसे लाजवाब और खास आम की खेती भी हर किसान करना चाहेगा।

    बड़ा ही आसान है खेती करने का तरीका | Sugar Free Mango

    अगर आप भी एक किसान हैं और फ लों की खेती करते हैं तो बता दें कि इस शुगर फ्री आम की खेती कीजिए, जिससे आप भी मालामाल हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं कि ऐसे लाजवाब और मालामाल करने वाले आम की खेती के लिए किस प्रकार की जलवायु का निर्धारण करना चाहिए। आम एक उष्ण जलवायु का फल है। कहा जाता है कि आम की फसल में जितनी जलवायु गर्म होती है, आम उतना ही मीठा और स्वादिष्ट होता है। हालांकि 24 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त है। Sugar Free Mango

    वहीं बारिश की बात करें तो 125 से 250 सेंटीमीटर बारिश इस फसल के लिए पर्याप्त है। अगर वर्षा कम होती है तो सिंचाई द्वारा इसकी कमी को पूरी किया जा सकता है। इसके लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7.5 तक होना जरूरी है। हाल ही में राम किशोर सिंह, मुजफ्फरपुर बिहार स्थित अपनी नर्सरी में इसकी बड़ी मात्रा में पौधों की तैयारी करते हैं। यदि कोई किसान इस शुगर फ्री आम की खेती करना चाहते हैं तो नर्सरी से पौधा ले जा सकते हैं। और अपने खेत में इसे लगा कर इससे अच्छी कमाई कर सकता है। इसके एक पौधे की कीमत 4000 रुपए है। इसके लिए आपको ज्यादा मात्रा में पानी की आवश्यकता भी नहीं होती है। Mango Farming

    आपको बता दें कि आजकल ज्यादातर किसान लगातार उपभोक्ताओं की जरूरत और बाजार की डिमांड अनुसार ही खेती कर रहे हैं। ऐसे किसान बागवानी, नकदी और उद्यानिकी फसलों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। चूंकि देश में बड़ी संख्या में शुगर के मरीज हैं और अपनी बीमारी के कारण आम जैसे स्वादिष्ट और रसीले फलों का स्वाद नहीं चख पाते। आज बाजार में शुगर फ्री चीनी, शुगर फ्री आटा आदि बहुत से उत्पाद आ गए हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अब शुगर फ्री आम की किस्में भी विकसित हो गई हैं। Sugar Free Mango

    बिहार का एक किसान शुगर फ्री आम का उत्पादन कर काफी अच्छा मुनाफा कमा रहा है। इस आम की खास बात यह है कि यह बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शुगर के मरीजों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है। बिहार में शुगर फ्री आम का उत्पादन करने वाले इस किसान का नाम राम किशोर सिंह है, जो मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के बिंदा गांव का रहने वाला है। पिछले कई सालों से आम के ऊपर वे रिसर्च कर रहे हैं। उनकी लंबे समय की मेहनत के बाद शुगर फ्री आम की इस किस्म को विकसित किया जा सका है। लैब टेस्टिंग के बाद इस आम को शुगर फ्री आम माना गया है। राम किशोर सिंह जी के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्हें सरकार से कई पुरस्कार भी मिले हैं। Sugar Free Mango

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here