हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कांग्रेस और अ...

    कांग्रेस और अकाली दल के कई नेता भाजपा में शामिल

    BJP

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले सोमवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेंदर सिंह शेखावत की उपस्थिति में कांग्रेस और अकाली दल के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का दामन थामने वालों में सेठ सतपाल मल, अनिल मीनीया, मॉडल टाऊन मोबाइल मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल, शिव दयाल माली, कांग्रेस नेता मेजर सिंह और मनोज अगरवाल सहित अन्य नेता शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें:– 38 किलो चूरा पोस्त सहित एक तस्कर गिरफ्तार

    सेठ सतपाल मल अकाली दल की सीट पर करतारपुर से चुनाव लड़ चुके हैं जबकि शिव दयाल माली आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। मेजर सिंह कांग्रेस की सरकार के मसय पार्षद रह चके हैं जबकि अनिल मीनीया ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर जालंधर वेस्ट से चुनाव लड़ा था। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान फिल्लौर में जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से 14 जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुई लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है जिसकी घोषणा किसी भी समय हो सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here