हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home अन्य खबरें मुंबई में मरा...

    मुंबई में मराठा मोर्चा आज, 25 लाख लोग होंगे शामिल

    Maratha Kranti Morcha, Mumbai, Demand, Organizers, Volantiers

    मुंबई: आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर मराठा समाज बुधवार को मुंबई में मूक मोर्चा(Maratha Kranti Morcha)निकालेगा। इसमें 20 से 25 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह दावा मोर्चे के ऑर्गनाइजर्स ने किया है। मंगलवार शाम से ही मुंबई में लोगों का आना शुरू हो गया था। शहर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की खबर है। मोर्चा सुबह 11 बजे भायखला स्थित जीजामाता उद्यान से शुरू होकर आजाद मैदान तक जाएगा।

    ये हैं मराठों की अहम मांगें | Maratha Kranti Morcha

    • नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण
    • एट्रोसिटी कानून में संशोधन करके इसके दुरुपयोग पर रोक
    • कृषि ऋण माफ कर किसान आत्महत्या रोकी जाए
    • कृषि उपज को ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाए
    • कोपर्डी बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी दी जाए।

    10 हजार वॉलंटियर्स तैनात | Maratha Kranti Morcha

    मोर्चे की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से 10 हजार ट्रेंड वॉलंटियर्स को लगाया गया है। मोर्चे को कई सामाजिक संगठनों, गणेशोत्सव मंडल, दही-हंडी मंडल, मुंबई के डिब्बेवाले, शिवाजी मुस्लिम ब्रिगेड समेत दलित संगठनों ने भी समर्थन दिया है। दूसरी ओर मराठा समाज को राज्य के मुस्लिम समाज के कई संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। मुस्लिम समाज की तरफ से मोर्चे में आने वाले मराठा समाज के लोगों को पीने के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।