हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आत्मरक्षा के ...

    आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सबके लिए जरूरी: तरुण विजय

    Hanumangarh News
    आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सबके लिए जरूरी: तरुण विजय

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज (Baby Happy Modern PG College) के विद्यार्थी दुर्लभ जोशी ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के तहत मार्शल आर्ट्स (Martial arts) में उम्दा प्रदर्शन किया है। कॉलेज पहुंचने पर दुर्लभ जोशी का अभिनंदन किया गया। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहाकि बदलते परिवेश में मार्शल आर्ट्स का बड़ा ही महत्व है। आत्मरक्षा के लिए इससे बड़ा हथियार कुछ भी नहीं। तरुण विजय ने कहाकि मार्शल आर्ट्स आत्मरक्षा की प्राचीन पद्धति है और दुनिया भर में इसे अलग-अलग तरीके से आत्मसात किया जाता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेने की जरूरत बताई। Hanumangarh News

    खेलों में सफलता अर्जित करना बड़ी उपलब्धि

    बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन आशीष विजय ने कहाकि खुशी है कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में अलग-अलग खेलों में उम्दा प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समुचित प्रोत्साहन देता रहेगा।

    बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन रौनक विजय व प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने कहा कि खेलों में भाग लेना ही बड़ी बात है और उसमें सफलता अर्जित करना बड़ी उपलब्धि। जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। खिलाड़ियों को मैदान में उतरने के वक्त मनोबल मजबूत रखना चाहिए। तभी सफलता हासिल की जा सकती है। कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने बतायाकि यह टूर्नामेंट बीकानेर के रामपुरिया जैन कॉलेज में हुआ जहां पर दुर्लभ जोशी को विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर खेल प्रभारी राज कुमार महला, व्याख्याता किरण कपिल सैन, भगीरथ भाटी और संतोष बघेल आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– विधायक चौधरी विनोद कुमार ने शुभ मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here