हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दौसा में एक ग...

    दौसा में एक गोदाम में लगी भीषण आग

    Fire in Warehouse

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के दौसा में एक थमार्कोल गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई। गोदाम में तड़के करीब तीन-चार बजे अचानक आग लग गई और विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दौसा, बांदीकुई, अलवर, हिण्डौन और जयपुर से आई दमकल बुलाई गई और करीब बीस दमकलें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

    बताया जा रहा है कि गोदाम में कुछ श्रमिक भी फंसे हो सकते हैं। आग से गोदाम की छत ढह गई है। मौके पर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता मौजूद हैं। सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं। चौधरी ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है लेकिन अभी उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। गोदाम के पास से गुजर रही क्रूड आयल की मथुरा सराय पाइपलाइन से आग के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here