हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Hema Malini: लोकसभा प्रत्याशी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने किया नामांकन, सीएम बोले- राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे

    Hema Malini
    Hema Malini: Hema Malini: लोकसभा प्रत्याशी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने किया नामांकन, सीएम बोले- राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे

    लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। Hema Malini: मथुरा लोकसभा प्रत्याशी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने गुरुवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद हेमा मालिनी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प नामांकन जनसभा की। योगी ने कहा अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो संदेश यहीं से जाना चाहिए। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। काशी का भी काम हो गया है। अब मथुरा इंतजार कर रही है कि राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे। Lucknow News

    योगी ने भगवान श्रीकृष्ण की धरा से राधे-राधे बिहारी लाल की जय के स्वरों से अपने संबोधन की शुरूआत की। सीएम योगी ने कहा हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। मथुरा से हेमा मालिनी को तीसरी बार नामांकन करने की बधाई। उन्होंने आगे- कहा नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने पर हर दल का प्रत्याशी आएगा। किसी भी दल में प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहा है। उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- कन्हैया के बारे में कहा जाता है, उन्होंने 16 कला के साथ अवतार लिया। आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं।

    मैं कुछ दिन पहले यहां आया था। आज फिर आया हूं। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और सपा को भी अवसर दिया। बसपा को भी अवसर दिया। मगर, सभी पार्टियों ने जनता को ठगा। ब्रज का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। अयोध्या के लिए 500 वर्षों का इंतजार किया, मगर संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। मथुरा का मामला भी कोर्ट में है, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे।

    Hema Malini

     

    उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरह कुंज गलियां थीं। आज वहां पर फोरलेन और सिक्सलेन के हाईवे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद वहां हर वर्ग खुश है। वहां समृद्धि आई है। रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। कई गुना लोगों की आमदनी बढ़ गई है। भाजपा ने पहले ही कहा था कि काशी और अयोध्या में जो कार्य करना है, उसको लाइनअप किया है। कहा कि अब लोगों को पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है। यमुना मैय्या की शुद्धिकरण से लेकर मथुरा-वृंदावन के कुंडो के संरक्षण का काम भाजपा सरकार करेगी। हेमा मालिनी तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत कर संसद में जाएंगी। Lucknow News

    कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है। यहीं से संदेश भी जाना चाहिए। मथुरा का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश के लिए स्पष्ट होना चाहिए कि काशी का काम हो गया है, अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं, अब मथुरा की बारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को लोगों के सामने रखा है। उसे विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और उसे विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित मथुरा का होना बहुत जरूरी है। सरकार के पास जो संभावना होगी, उसी में विकास कराया जाएगा। Lucknow News

    यह भी पढ़ें:– 22 साल से फरार दस हजार रुपए का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here