Space News: अंतरिक्ष से गिरी रहस्यमयी वस्तु से टूट गई एक घर की छत! आखिर कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी?

Space News
Space News: अंतरिक्ष से गिरी रहस्यमयी वस्तु से टूट गई एक घर की छत! आखिर कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी?

Space News: डॉ. संदीप सिंहमार। हमारा अन्तरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है। कुछ न कुछ ऐसी गतिविधि देखने को मिल जाती है ,जिसे हर कोई सोचने के लिए मजबूर हो जाता है कि ऐसे हुआ कैसे? अंतरिक्ष से ऐसी एक घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में घटी। फ्लोरिडा में एक घर पर अंतरिक्ष से एक ऐसी रहस्यमयी वस्तु गिरी कि घर की छत ही टूट गई। जोरदार धमाके के साथ गिरी इस रहस्य में वास्तु के बाद आसपास में भी अफरातफरी का माहौल मचा। अभी तक कोई भी यह कंफर्म नहीं कर सक है कि यह वस्तु क्या है,जो अंतरिक्ष से आकर गिरी। अभी तक वैज्ञानिक बिसरख अंदाजा लगा रहे हैं कि यह स्पेस स्टेशन पर लगी बैटरी का टुकड़ा हो सकता है। अंतरिक्ष से यह वस्तु इतनी तेज गति से घर की छत पर गिरी कि घर की दो फ्लोर की छत में छेद हो गया। जिस व्यक्ति की छत को नुकसान पहुंचा है उसने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना की सूचना पोस्ट की। देखते देखते ही देखते उसे व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा तक पहुंच गई। इसके बाद नासा नेवी इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी।

Haryana News: युवाओं को दोबारा इजराइल भेजने की तैयारी में हरियाणा सरकार, कमा सकते हैं 1.50 लाख प्रति महीना

यह स्पेस सेंटर का कचरा है या बैटरी,अभी जांच जारी | Space News

प्रारंभिक तौर पर ऐसा माना जा रहा है कि यह वस्तु इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से गिरा कोई कचरा हो सकता है। यह स्पेस सेंटर की बैतरीबक हिस्सा हो सकता है।फ्लोरिडा के नेपल्स में रहने वाले अलेजांड्रो ओटेरो ने एक्स ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा कि लिखा कि आसमान से कोई वस्तु गिरी तो पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए मेरे बच्चे के कमरे आ गई। अलेजांड्रो का कहना है कि यह नासा द्वारा 2021 में स्पेस स्टेशन पर भेजे गए कार्गो पैलेट की ओल्ड बैटरी है। पर इसको लेकर यह महज उसका अंदाज़ मात्र है। इतना जरूर है कि इस पोस्ट के बाद नासा के वैज्ञानिक सतर्क जरूर हो गए।

यह उम्मीद लगाई जा रही थी की अंतरिक्ष से गिरी यह रहस्यमयी धरती के वायुमंडल में जलकर नष्ट हो जाएगी पर इस नहीं हुआ। अलेजांड्रो के ट्वीट पर प्रसिद्ध एस्ट्रोफिजिसिस्ट जोनाथन मैक्डॉवल ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि आसमान से एक वस्तु नीचे आती देखी गई थी। इसी की वजह से छत को नुकसान पहुंचा है।

Coffee Side Effects: क्या आप भी है कॉफी के शौकिन? तो हो जाएं सावधान, करना पड़ सकता है इन दिक्कतों का सामना

EP-9 बैटरी का टुकड़ा हो सकता है, पर सवाल यह आवासीय क्षेत्र में गिर क्यों?

जोनाथन भी अंतरिक्ष से संबंधित जानकार हैं। उनको ऐसा लगता है कि यह EP-9 बैटरी पैलेट का टुकड़ा लग रहा है। इसी सूचना के आधार पर नासा के केनेडी स्पेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने अलेजांड्रो के घर से यह टुकड़ा उठाकर उच्च स्तरीय जांच शुरू की है। पर अभी कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया है। नासा के वैज्ञानिकों ने महज़ इतना कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर बता पाएंगे कि यह वस्तु असल में स्पेस स्टेशन से आया है, या किसी और ग्रह या एस्टेरॉयड का टुकड़ा है। उनका मानना है कि यह एस्टेरॉयड भी हो सकता है।

NPS vs PPF: आज ही जांच लें, कहीं आपका PPF, एनपीएस एवं एसएसवाई खाता बंद तो नहीं हो गया?

अब जिम्मेदारी पर सवाल?

फ्लोरिडा की छत पर गिरी रस्यमयी बस्तु के बारे में कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बैटरी पैलेट नासा का है, लेकिन इसे लॉन्च जापानी स्पेस एजेंसी ने किया था। अब यह चिंतन करने में लगे हैं कि इसकी वास्तविक जिम्मेदारी नासा की होगी या जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा की। इससे पहले 2022 में SpaceX ड्रैगन कैप्सूल का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के एक खेत में गिरा था। तब भी कई महीनो तक चली लंबी जांच के बाद स्पष्ट हो पाया था की जो हिस्सा गिरा है वह ड्रैगन कैप्सूल का हिस्सा था। इसके अलावा चीन के लॉन्ग मार्च रॉकेट के टुकड़े जमीन पर गिरते रहते हैं। जिसकी आलोचना पूरी दुनिया में होती रहती है। वैश्विक तौर पर स्पेस एजेंसियां इस बात पर निगरानी रखती है कि धरती के चारों तरफ चक्कर लगा रहे 30 हजार से ज्यादा कचरे के बड़े टुकड़े कहीं धरती पर न गिरें। यदि गिरे तो ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ नुकसान की संभावना कम हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here