हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब छात्र ने निगल...

    छात्र ने निगला जहर, मौत

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा में एमबीए छात्र ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गांव मेहमा सरजा निवासी सुखवंत सिंह (23) के रुप में हुई है। युवक के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। बठिंडा के अजीत रोड की गली नंबर 9 से सटे पार्क में बुधवार सुबह सुखवंत बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसके पास जहर के पाउच का पैकेट भी पड़ा था। समाजसेवी संस्था के लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। पूछने पर युवक ने बताया कि उसने जहर निगला है।

    अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास मौजूद आईडी कार्ड से पता लगी। मृतक एमबीए का छात्र सुखवंत सिंह है, जो आईलेट्स की कोचिंग भी ले रहा था। जिसके बाद सुखवंत सिंह की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। फिलहाल सुखवंत सिंह के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here