हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Career Option...

    Career Options after 12th: 12वीं बायोलॉजी के बाद सिर्फ MBBS ही नहीं, ये हैं 5 शानदार करियर विकल्प, खूब होगी कमाई

    Career Options after 12th
    Career Options after 12th: 12वीं बायोलॉजी के बाद सिर्फ MBBS ही नहीं, ये हैं 5 शानदार करियर विकल्प, खूब होगी कमाई

    Career Options after 12th: अनु सैनी। हर साल लाखों छात्र 12वीं कक्षा में साइंस (PCB – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) की पढ़ाई करते हैं। इन छात्रों का एक बड़ा हिस्सा मेडिकल की नींव माने जाने वाले NEET एग्जाम की तैयारी करता है, ताकि उन्हें MBBS कोर्स में प्रवेश मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBBS के अलावा भी बायोलॉजी छात्रों के पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं?
    अगर आप किसी और क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो अपने इंटरेस्ट और स्किल्स को ध्यान में रखकर आगे का रास्ता चुनें। दबाव में आकर किया गया चुनाव आगे चलकर निराशा ला सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप जिस कोर्स को चुन रहे हैं, उसका भविष्य, नौकरी की संभावनाएं और सैलरी आदि की जानकारी पहले से ले लें। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन करियर विकल्प जो MBBS का शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

    Kidney Damage Signs: किडनी डैमेज के संकेत, जब पैर देने लगते हैं चेतावनी, इन 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    1. बायोटेक्नोलॉजी – विज्ञान और तकनीक का मेल | Career Options after 12th

    क्या है बायोटेक्नोलॉजी? यह वह क्षेत्र है जिसमें जीवों और जैविक प्रक्रियाओं की मदद से दवाइयां, टीके, और कृषि उत्पाद बनाए जाते हैं। कोर्स: B.Sc या B.Tech in Biotechnology इसके बाद M.Sc / M.Tech / PhD भी कर सकते हैं।
    करियर विकल्प: रिसर्च साइंटिस्ट, क्वालिटी एनालिस्ट, बायोटेक्नोलॉजिस्ट
    नौकरियां प्रमुख कंपनियों में: Biocon, Serum Institute आदि।
    सैलरी: शुरुआत में ₹3 से ₹6 लाख प्रति वर्ष
    अनुभव बढ़ने पर वेतन में तेजी से वृद्धि होती है।

    2. माइक्रोबायोलॉजी – सूक्ष्म जीवों की दुनिया

    क्या है माइक्रोबायोलॉजी? इस क्षेत्र में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस जैसे सूक्ष्म जीवों का अध्ययन किया जाता है, जो मेडिकल, फूड और पर्यावरण इंडस्ट्री में बेहद काम आते हैं।
    कोर्स:- B.Sc in Microbiology आगे बढ़ने के लिए M.Sc / PhD कर सकते हैं।
    करियर विकल्प:- माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फूड सेफ्टी एनालिस्ट, क्लिनिकल रिसर्चर
    काम के अवसर: हॉस्पिटल, फूड इंडस्ट्री, रिसर्च लैब्स।
    सैलरी: शुरुआती सैलरी ₹2.5 से ₹5 लाख प्रति वर्ष।

    3. जेनेटिक्स – DNA और आनुवंशिकी की दुनिया | Career Options after 12th

    क्या है जेनेटिक्स? यह क्षेत्र जीन, DNA और आनुवंशिक बीमारियों से संबंधित रिसर्च पर केंद्रित होता है।
    कोर्स:-B.Sc in Genetics या Biology
    इसके बाद M.Sc in Genetics या Bioinformatics
    करियर विकल्प: जेनेटिक काउंसलर, रिसर्चर, फॉरेंसिक DNA एक्सपर्ट
    संस्थान:- CSIR, ICMR, जेनेटिक लैब्स और हॉस्पिटल्स।
    सैलरी: ₹4 से ₹8 लाख प्रति वर्ष की शुरुआती सैलरी।
    4. पर्यावरण विज्ञान – प्रकृति की रक्षा का रास्ता

    क्या है पर्यावरण विज्ञान?

    इस क्षेत्र में आप पर्यावरण को संरक्षित करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर काम करते हैं।
    कोर्स: B.Sc in Environmental Scienceक्षफिर M.Sc या Diploma in Environmental Management
    करियर विकल्प:पर्यावरण विशेषज्ञ, वन्यजीव जीवविज्ञानी, सस्टेनेबिलिटी मैनेजर
    काम के क्षेत्र:- सरकारी विभाग, NGO, कॉर्पोरेट कंपनियां।
    सैलरी:- शुरुआत में ₹3 से ₹5 लाख सालाना।

    5. फार्मास्युटिकल साइंस – दवाइयों की दुनिया में करियर

    क्या है फार्मास्युटिकल साइंस?
    यह क्षेत्र दवाओं के निर्माण, रिसर्च और उनकी गुणवत्ता जांच से जुड़ा हुआ है।
    कोर्स:B.Pharm (Bachelor of Pharmacy) इसके बाद M.Pharm या MBA in Pharma Management
    करियर विकल्प:- फार्मासिस्ट, ड्रग रिसर्चर, मेडिकल रेप्रेजेंटेटिव, रेगुलेटरी अफेयर्स अफसर
    टॉप कंपनियां: Sun Pharma, Dr. Reddy’s Labs, Cipla आदि।
    सैलरी:- शुरुआती वेतन ₹3 से ₹7 लाख प्रति वर्ष।
    जरूरी सलाह: सही चुनाव करें
    खुद से पूछें: क्या आप रिसर्च करना चाहते हैं? क्लिनिकल वर्क पसंद है या फील्डवर्क?
    कोर्स के साथ इंटर्नशिप करें ताकि प्रैक्टिकल अनुभव मिले।
    किसी भी कोर्स में जाने से पहले उसकी मांग, सैलरी और आगे की पढ़ाई की संभावनाओं की पूरी जानकारी लें।