हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश दिल्ली को 10 ...

    दिल्ली को 10 वर्ष बाद मिली महिला मेयर, आप पार्टी की शैली ने भाजपा की रेखा को हराया

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय निर्वाचित घोषित की गईं। उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आज संपन्न में हुए मतदान में सुश्री ओबेरॉय को 150 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। पिछले 10 साल में दिल्ली की महापौर पद पर पहली बार कोई महिला मेयर चुनी गयी हैं। सुश्री ओबेरॉय दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 86 की पार्षद हैं।

    गौरतलब हैं कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मतगणना शुरू हुई। करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनित विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here