हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जल बचाओ थीम प...

    जल बचाओ थीम पर आधारित मीडिया क्लब ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, सामाजिक संस्थाओं संग खेली फूलों की होली

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: जल बचाओ थीम पर आधारित मीडिया क्लब ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, सामाजिक संस्थाओं संग खेली फूलों की होली

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Holi Milan Samaroh: मीडिया क्लब की ओर से अंबाला हिसार हाईवे पर स्थित एक निजी पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर म मुख्यातिथि संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी सुशील गुप्ता व राजेश गर्ग सहित टीम ने हिस्सा लिया। मीडिया क्लब के प्रधान शमशेर सैनी व संरक्षक सुरेशपाल राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों एवं सामाजिक संस्थाओं में आप सद्भाव को मजबूत बनाना रहा। इसके अलावा जल बचाओ थीम विषय को भी इसमें शामिल किया गया। Kurukshetra News

    मुख्यातिथि सुशील गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का प्रतीक है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस पावन पर्व पर हुड़दंग मचाने की बजाय फूलों और गुलाल का टीका लगाकर होली मनाएं। समाजसेवी राजेश गर्ग ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से बचने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना मीडिया कर्मियों का दायित्व है। क्लब के प्रधान शमशेर सैनी ने कहा कि हमारी संस्कृति और पर्व प्रेम आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। भारत की इसी संस्कृति को कायम रखते हुए आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है। इसलिए युवा पीढ़ी की हुड़दंग से दूर रहते हुए पारंपरिक तरीके से इस पर्व को मनाना चाहिए। राजेश गर्ग ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन हमेशा से बेजुबान जानवरों के भोजन और जरूरतमंद लोगों की मदद के कार्य करती आ रही है।उन्होंने आश्वासन दिया किमीडिया क्लब जो भी सामाजिक अभियान चलाएगा। Kurukshetra News

    उसमें संकल्प फाउंडेशन पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूलों के साथ होली खेलकर एक दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। क्लब की ओर से सभी मीडिया कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देव पूर्णिमा, रामपाल मलिक, सचिव राजपाल कस्यप, उप प्रधान जसबीर जस्सी, कोषाध्यक्ष मास्टर संत कुमार, विनायक शर्मा, विकास राणा, प्रेस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से यज्ञदत्त शास्त्री, पृथ्वी कश्यप, सुनील धीमान, मनजीत सिद्धू, जसविन्द्र सिंह राज, गुरप्रीत सिंह, रणजीत आर्य, रवि शर्मा, पंकज, नितिन सांगर, रोहित बागड़ी, बिट्टू प्रजापति व दुष्यंत सैनी आदि मौजूद रहे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Samsung: सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here