हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा 13 को अ...

    भाजपा 13 को अम्बाला में निकालेगी तिरंगा यात्रा: विज

    Anil Vij
    भाजपा कार्यकर्ताओं की बैेठक लेते हुए गृहमंत्री अनिल विज।

    स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बैठक का आयोजन

    • गृह मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक | Anil Vij

    अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई।

    बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरी ताकत के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से प्रात: 11:30 बजे निकाली जाएगी। उन्होंने यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान के अलावा भाजपा नेता ललित चौधरी, जसबीर जस्सी, बब्बू सोनी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल चौहान, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, सुरेंद्र तिवारी व अजय बवेजा के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    ये होगा तिरंगा यात्रा का रूट | Anil Vij

    यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर आउटर लार्जर रोड से लक्ष्मण हलवाई चौक, कबाड़ी बाजार चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक से होती हुई चौडा बाजार, सब्जी मंडी चौक, हिल रोड से दीपक बुक डिपो चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न होगी।

    कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी का हुआ विस्तार: विज | Anil Vij

    गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर आज उन राज्यों में हमारा नाम है, जहां पहले हमारा नाम नहीं होता था। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अगले पांच वर्षों में विश्व की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लाना चाहते हैं। वह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते है।

    क्षेत्रीय यात्रा निकाल सुभाष पार्क पहुंचेंगे कार्यकर्ता

    तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में एकत्रित होंगे। एकता विहार एवं आसपास कालोनियों के निवासी एकता विहार में एकत्रित होकर तिरंगा लेते हुए सुभाष पार्क तक आएंगे। महेशनगर की अलग-अलग कालोनियों, बोह, बब्याल, रामगढ़ माजरा व आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता बब्याल में एकत्रित होकर यात्रा निकालते हुए सुभाष पार्क तक आएंगे। रेलवे कालोनी, पीएनटी, दुधला गुलाब मंडी, चंद्रपुरी, सुंदर नगर, शिवाला मंडी के सभी पीएनटी कॉलोनी से इकट्ठा होकर कार्यकर्ता सुभाष पार्क आएंगे।

    शहीदों व वीरांगनाओं की याद में तिरंगा यात्रा कल | Panchkula News

    पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंचकूला विधानसभा की तिरंगा यात्रा शनिवार 12 अगस्त को निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री एवं यात्रा के संयोजक वारिंद्र राणा, जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षर पाल चौधरी के साथ मंडल अध्यक्ष गौतम राणा भी उपस्थित रहे।

    गुप्ता ने कहा जैसा कि हम सभी को विदित है कि स्वतंत्र भारत के अमृत महोत्सव यानि आजादी के 75 साल और इस बार के 15 अगस्त 2023 को हम देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इस पावन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि तिरंगे के मान- सम्मान व मातृभूमि की अनुपम शान हेतु कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    इसी कड़ी में पूरे देश में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के मद्देनजर पंचकूला में भी देश की खातिर शहीदों-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन पंचकूला में कल शनिवार 12 अगस्त को सायं पूर्व 5:00 बजे होने जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा शाहिद संदीप सागर चौंक से शुरू होकर शाहिद संदीप साँकला चौंक तक जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पूर्व जो हमारे शहीद हुए हैं, उन शहीदों के परिवारों का सम्मान की किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– 77.8 किलो हैरोइन बरामद करने वाली काउंटर इंटैलीजैंस टीम सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here