हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मेगा वैक्सीने...

    मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव आज, बिना रजिस्ट्रेशन भी लग सकेगी डोज

    Mega vaccination drive sachkahoon

    जिले में 156 जगहों पर 20 हजार लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

    • जिले में अब तक लगाई जा चुकी है 303280 लोगों को वैक्सीन

    सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा। जिसके तहत 156 जगहों पर 20 हजार लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में वे लाभार्थी भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी अपना आधार कार्ड लेकर आएं तो विभागीय कर्मचारी उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन ड्राइव अभियान के तहत वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। अभियान के तहत उन लोगों को ज्यादा फोकस किया जाएगा। जो मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल न करने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं। जिले में फल सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, भिखारी, बेघरों को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

    मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए 160 टीमें लगाई

    जिले में 10 सीएचसी व 24 पीएचसी सहित 34 जगहों पर वैक्सीनेशन किया जाता है। सोमवार को आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए 160 टीमें लगाई गई है जो सीएचसी, पीएचसी सेंटरों के अलावा आस पास स्थानों पर भी वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले जिले में एक दिन में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत 11 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

    अब तक कितनों को लग चुकी वैक्सीन

    18 से 44 आयु वर्ग

    पहली डोज                 62748
    दूसरी डोज                   1280

    45 से 60 आयु वर्ग

    पहली डोज                  74601
    दूसरी डोज                  16344

    60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग

    पहली डोज                  97518
    दूसरी डोज                  33857

    अब तक कुल लोगों को डोज

    पहली डोज                 245575
    दूसरी डोज                   57705

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।